Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • टूटी सड़कों के विरोध में व्यापारी और सामाजिक संगठन सड़क पर उतरे
  • हरिद्वार

टूटी सड़कों के विरोध में व्यापारी और सामाजिक संगठन सड़क पर उतरे

AltnewsUttarakhand 23/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तरी हरिद्वार की बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों के विरोध में व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़कें ठीक नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही सीवर कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सुनील सेठी के नेतृत्व में जुटे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीवर कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की लापरवाही से सड़कें बदहाल हैं। आरोप है कि गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं।गुरुवार रात उत्तरी हरिद्वार में सीवर कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते एक युवक के दुर्घटना में घायल होने का मामला भी सामने आया। सेठी ने जिलाधिकारी से जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर सड़कें इतनी खराब हैं कि पैदल चलने वालों से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल बसों के गड्ढों में धंसने का खतरा बना रहता है और वाहनों के टायर फटने व खराब होने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर हरिद्वार की सड़कों की स्थिति का संज्ञान लेने की मांग की। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरुण व्यास, महंत शुभम गिरी, गायत्री व्यापार मंडल अध्यक्ष भागीरथ प्रजापति और संगठन महामंत्री हरिमोहन भारद्वाज ने कहा कि बिना उचित योजना और सूचना के सड़कें खोदने से लोगों को बिजली-पानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहले से टूटी सड़कों की मरम्मत किए बिना बार-बार खुदाई किए जाने से परेशानी बढ़ रही है। उन्होंने संबंधित विभागों से काम में समन्वय रखने और खोदी गई सड़कों को तत्काल ठीक कराने की मांग की। प्रदर्शन में लालजी यादव, सतनाम सिंह, गोकुल डबराल, देवेंद्र गोयल, मेघराज, धर्मेंद्र बब्बर, श्रीनिवास गोयल, सन्नी अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, विकास गुप्ता, सावन कुमार, राजेश पांडे, सुशील कुमार, हरीश अरोड़ा, ओमप्रकाश भट्ट, गौरव खन्ना, पावन पांडे सहित व्यापारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तिलपात्र और हवन के साथ रामलीला का समापन
Next: दलेर मेहंदी विवाद सुलझाने में जुटे सीएम धामी, फोन पर की बात

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.