Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • रोबोटिक्स और एआई के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच
  • हरिद्वार

रोबोटिक्स और एआई के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

AltnewsUttarakhand 24/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। एमसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रोबोटिक्स एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और विज्ञान के विभिन्न मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रदर्शनी में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और बायोटेक्नोलॉजी से जुड़े मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी का शुभारंभ संस्था के सचिव डॉ. अशोक शास्त्री, प्रबंधक डॉ. वीणा शास्त्री, निदेशिका डॉ. विशाखा कुमार और प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने किया। डॉ. अशोक शास्त्री ने कहा कि विज्ञान और तकनीक की शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में सवाल करने, तार्किक ढंग से सोचने और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करना है। रोबोटिक्स और एआई जैसी तकनीकों का उपयोग मानव कल्याण के लिए जिम्मेदारी से किया जाना चाहिए।डॉ. वीणा शास्त्री ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलता है। डॉ. विशाखा कुमार ने कहा कि आधुनिक तकनीक से जुड़ी शिक्षा बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करती है। प्रधानाचार्य नीलम बख्शी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रायोगिक शिक्षा से विषयों को समझने में मदद मिलती है। मॉडल तैयार करने में शिक्षकों मनीषा आहूजा, शिल्पा मोघा, राहुल कश्यप, दिव्या कश्यप, राखी राणा और लक्ष्मी चौहान सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सहयोग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बालकराम के साथ कथित अभद्रता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
Next: सोशल मीडिया पर मर्यादा लांघने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों की खैर नहीं, शिक्षा विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.