Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बालकराम के साथ कथित अभद्रता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन
  • देहरादून

बालकराम के साथ कथित अभद्रता के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 24/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। चकराता विधानसभा क्षेत्र के निवासी बालकराम के साथ कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल और गाली-गलौज किए जाने के विरोध में शनिवार को कालसी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में नाराजगी जताते हुए क्षेत्र के सम्मान और स्वाभिमान का मुद्दा उठाया। इस दौरान चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह और पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा नेत्री मधु चौहान ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति के साथ अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चकराता विधानसभा क्षेत्र के लोगों का सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है।किसी भी व्यक्ति के साथ अपमानजनक व्यवहार होने पर उसके विरोध में आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन क्षेत्र के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर किया गया है। प्रदर्शन में पूर्व जनजाति आयोग अध्यक्ष मूरतराम शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष गीता राम गौड़, कालसी ब्लॉक प्रमुख सावित्री चौहान, ज्येष्ठ प्रमुख मीरा राठौर, कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका चौहान, पूर्व उप प्रमुख रितेश असवाल, कालसी मंडल अध्यक्ष प्रदीप वर्मा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जय गोल्ज्यू महोत्सव में लोकसंस्कृति, संगीत और साहित्य का संगम, युवा प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर
Next: रोबोटिक्स और एआई के मॉडल से छात्रों ने दिखाई वैज्ञानिक सोच

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.