Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ब्राह्मण परिवार समागम में एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश
  • हरिद्वार

ब्राह्मण परिवार समागम में एकजुटता और भाईचारे का दिया संदेश

AltnewsUttarakhand 25/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। जनपदीय ब्राह्मण सभा रुड़की के तत्वावधान में शनिवार को हरमिलाप धर्मशाला में ब्राह्मण परिवार समागम 2026 का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। समागम में आपसी सौहार्द, भाईचारे और पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का समापन सहभोज के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य पंडित राजकुमार कौशिक, आचार्य सचिन शास्त्री, पंडित वैभव शर्मा, पंडित रजनी शास्त्री और पंडित रमेश सेमवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया। इसके बाद सभा के संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा, रामानंद शर्मा, योगेश शर्मा और सुरेश शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।संचालन सभा के महामंत्री सचिन पंडित ने किया। सभा के संरक्षक सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि यह समागम समाज की आपसी आत्मीयता, संस्कृति और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने का सार्थक प्रयास है। अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित रखने और सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। महामंत्री सचिन पंडित ने कहा कि परिवारों का आपस में मिलना-जुलना और युवाओं का अपनी संस्कृति से जुड़ना समाज की एकता को मजबूत करता है।कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा ने आयोजन में सभी परिवारों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में युवा इकाई के अध्यक्ष आदित्य शर्मा और महिला इकाई की अध्यक्ष श्रद्धा हिंदू व महामंत्री मधु शर्मा ने सहयोग दिया। शाम 4:30 बजे शुरू हुआ समागम रात आठ बजे सहभोज के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के लोगों ने एक साथ भोजन कर आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर पंडित ललित शर्मा, पंडित अवनीश शर्मा, पंडित रामानंद शर्मा, प्रवीण शर्मा, पंडित पुरुषोत्तम ऋषि, पंडित शिवकुमार भारद्वाज, पंडित प्रमोद शर्मा एडवोकेट, सचिन शर्मा एडवोकेट, गौरव कौशिक, नीलिमा शर्मा, आंचल शर्मा, नीरज कपिल, पंडित सौरभ कौशिक, मनोज शर्मा और पंडित आरके शर्मा सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
Next: मल्ला महल में जय गोल्ज्यू महोत्सव की धूम, उत्तराखंड के लोकगीतों संग झूमे दर्शक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.