Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने मंगलवार को लोक भवन के अधिकारियों के साथ बैठक कर लोक भवन सचिवालय की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके द्वारा संपादित किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन प्रदेश का एक प्रमुख संवैधानिक संस्थान है, इसकी गरिमा और प्रतिष्ठा बनाए रखते हुए अपनी कार्यप्रणाली को जनभावनाओं के अनुरूप, अधिक जनसुलभ, पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
राज्यपाल ने कहा कि लोक भवन जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं से जुड़ा संस्थान है। यहां आने वाले लोगों को सहज पहुंच, सम्मानजनक व्यवहार और अपनी बात रखने का उचित अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं एवं प्रकरणों के निस्तारण में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी पत्रावली को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए तथा प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए।
राज्यपाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण मनोयोग और समर्पण से कार्य करने के कहा। उन्होंने कहा कि लोक भवन की गरिमा उसकी कार्यप्रणाली, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और लोगों के विश्वास से और अधिक सुदृढ़ होती है। बैठक के उपरांत राज्यपाल ने लोक भवन सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया तथा वहां संचालित कार्यों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने लोक भवन पुस्तकालय का भी भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, अपर सचिव वित्त डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, डॉ. ए.के. सिंह, उप सचिव लक्ष्मण राम आर्या, अनुसचिव अनूप सिंह नेगी सहित लोक भवन स्थित लो.नि.वि., सूचना, उद्यान, सुरक्षा, चिकित्सा विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कुलपति के एबीवीपी का गमछा पहनने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
Next: सल्ट में कार सवार रामनगर के दो युवक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.