Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बच्चों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
  • देहरादून

बच्चों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

AltnewsUttarakhand 31/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सुबह का नाश्ता बिल्कुल नहीं छोड़ना चाहिए। नाश्ता नहीं करने से गैस, सिरदर्द की समस्या बनेगी, सेहत को नुकसान होगा। सुबह और दोपहर को अच्छा भोजन करना चाहिए। रात को हल्का खाना लें और खाना खाकर दो घंटे बाद सोएं। इस बीच टीवी न देखें, बल्कि बाहर या घर की छत पर टहलें। फास्ट और जंक फूड से दूर रहें और खाने में दूध, सलाद, फल, जूस, दालें, मोटे अनाज शामिल करें। गुड फूडी कार्यक्रम में मैक्स अस्पताल की डाइटीशियन पूर्णिमा शर्मा ने हरिद्वार बाईपास स्थित सोशल बलूनी स्कूल में बच्चों को यह टिप्स दिए। उन्होंने स्कूली बच्चों से उनके रोजाना के शेड्यूल, खानपान पर संवाद किया। उन्होंने सख्ती से कहा कि रात को हल्का खाना लें और खाना खाते ही सो न जाएं। समय से भोजन करें और बाहर या टैरेस पर टहलें। इससे मेटाबॉलिक और डाइजेस्ट सिस्टम ठीक रहेगा। नहीं तो मोटापे, अपच, गैस समेत विभिन्न समस्याएं घेर लेगी। इसस पहले हायर स्कूल कॉर्डिनेटर जसप्रीत कौर, मिडिल स्कूल कॉर्डिनेटर विशाखा नेगी ने डाइटीशियन पूर्णिमा शर्मा का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान प्री स्कूल कॉर्डिनेटर येनी शर्मा, मैक्स अस्पताल पीआरओ जेसलीन कौर, शिक्षिका शारदा शर्मा, पूर्णिमा घई, अर्चना मेहता, प्रीति मलिक, सूरज प्रताप, पारुल, जया सती आदि मौजूद रहे।

हरी सब्जियों को बनाएं जिंदगी का हिस्सा, तीन लीटर पानी पिएं
डाइटीशियन पूर्णिमा शर्मा ने कहा कि दूध हड्डियां मजबूत और लंबाई बढ़ाने में कारगर है। हरी सब्जियां आयरन, मैग्नीशियम के लिए जरूरी है। किड़नी की सेहत को दुरुस्त रखती है। प्रोटीन के लिए अंडे और चिकन शूप के रूप में लें। फ्राइड चिकन, फास्ट फूड और बाजारी चिप्स से दूर रहें। दालों, ड्राई फ्रूंट्स को अपनी डाइट्स में शामिल करें। दूध और सलाद तो दिन में दो बार जरूर लें। तीन लीटर पानी जरूर पिएं। मक्का, बाजरा, ज्वार समेत अन्य मिलेट्स खाएं। मिठाई के ऑप्शन के रूप में नारियल बर्फी, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू का लें।

फ्रेश जूस लें, पूरा टिफिन खाएं
उन्होंने स्कूल में टिफिन को पूरा खाने की नसीहत बच्चों को दी। कहा कि टिफिन में मैगी कतई न लाएं और समोसा लंच में न खाएं। घर पर भी मैगी की जगह सूजी की मैक्रोनी खा सकते हैं। फास्ट फूड के ऑप्शन के रूप में साबुदाना के कटलेट्स, चने की सलाद, चीला में सब्जियां, उपमा आदि खा सकते हैं।

स्वस्थ रहने को खाएं हेल्दी फूड
स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज नौटियाल ने कार्यक्रम को सराहा और इसे बच्चों के लिए लाभदायक बताया। कॉर्डिनेटर विशाखा नेगी एवं जसप्रीत कौर ने भी बच्चों को अच्छा खाना खाने, समय से जागने-सोने और खाने के बाद तत्काल न सोने की अपील की। डाइटीशियन द्वारा बताई गई बातों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रो एसके सिंह बने डीएवी के नए प्राचार्य, संभाला कार्यभार
Next: गोवंश को सड़कों पर आवारा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.