Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हार के डर से निकाय चुनाव से भाग रही भाजपा सरकार: कांग्रेस
  • देहरादून

हार के डर से निकाय चुनाव से भाग रही भाजपा सरकार: कांग्रेस

AltnewsUttarakhand 01/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार की निकायों में फिलहाल चुनाव कराने की मनसा नहीं है। नगर निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा को अपनी हार का डर सता रहा है। इसलिए वह चुनाव से भाग रही है। उन्होंने सरकार से शीघ्र निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी करने की मांग की। रविवार को कैंप कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में धस्माना ने कहा कि पिछले सात वर्षों में उत्तराखंड में भाजपा राज में नगर निगमों, नगरपालिका परिषद व नगर पंचायतों की लगातार उपेक्षा हुई है। राजधानी देहरादून के नगर निगम में पिछले लगातार तीन कार्यकाल से भाजपा के बहुमत वाला बोर्ड और मेयर है। जगजाहिर है कि राजधानी में नागरिक सुविधाओं का क्या हाल है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में करोड़ों रुपये का भ्रष्टाचार हुआ है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद न तो ट्रैफिक व्यवस्था सुधरी और न ही जलभराव की समस्या से निजात मिली। सीवर लाइन का काम आज तक पूरा नहीं हो पाया। न ही एसटीपी प्लांट का काम ही पूरा हो पाया। अमृत योजना के तहत जो पानी की लाइन बिछाई गई, उससे पानी का संकट कम होने की बजाय दोगुना हो गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिजली कर्मचारियों को कब मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ
Next: खटीमा गोलीकांड के शहीदों की दी श्रद्धांजलि

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.