Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लक्ष्मणझूला थाने में अब स्मार्ट बैरक की सुविधा
  • देहरादून

लक्ष्मणझूला थाने में अब स्मार्ट बैरक की सुविधा

AltnewsUttarakhand 10/12/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  लक्ष्मणझूला थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को स्मार्ट बैरक की सुविधा उपलब्ध होगी। पुलिसकर्मियों को आरामदायक बेड और अन्य जरूरी व्यवस्था मिल सकेंगी।रविवार को एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने थाने में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ स्मार्ट बैरक का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट अत्याधिक रहता है, जिसके चलते यहां तैनात पुलिसकर्मियों को लंबी ड्यूटी करनी पड़ती है। बैरक में उन्हें घर जैसी आरामदायक सुविधा उपलब्ध कराने की लिए यह पहल की है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका हालचाल भी जाना। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने में स्थानीय लोगों से भी पुलिस के सहयोग की अपील की। मौके पर एएसपी जया बलोनी, सीओ श्याम दत्त नौटियाल, थानाध्यक्ष रवि सैनी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ‘देवभूमि में अब लगेगा निवेश का अंबार’
Next: प्रशासन की सुस्ती ने बढ़ा पॉलिथीन का इस्तेमाल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.