Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूटर को टक्कर मार विक्रम दौड़ाया तो दो युवतियां कूदी, एक गंभीर
  • देहरादून

स्कूटर को टक्कर मार विक्रम दौड़ाया तो दो युवतियां कूदी, एक गंभीर

AltnewsUttarakhand 16/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   स्कूटर को टक्कर मारने के बाद चालक ने अपने विक्रम (टैंपो) को दौड़ा दिया। उसने धर्मपुर से घंटाघर जाने के बजाए टैंपो मोथरोवाला रोड की तरफ मोड़ दिया। उसमें सवार दो लड़कियों ने चालक से उतारने के लिए रोकने की गुहार लगाई। आरोपी ने टैंपो नहीं रोका। इसके बाद युवतियों ने चलते टैंपो से छलांग लगा दी। हादसे में कोचिंग जा रही एक युवती गंभीर घायल है। बुधवार शाम हुई घटना पर पुलिस ने विक्रम चालक के खिलाफ जानलेवा हमेला का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अरशद निवासी टर्नर रोड ने तहरीर दी। बताया कि गुरुवार को करीब तीन बजे उनकी बहन घर से कोचिंग के लिए निकली। रिस्पनापुल से घंटाघर जाने के लिए टैंपो में सवार हुईं। टैंपो धर्मपुर में पहुंचा तो उसने आगे चल रहे स्कूटर में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटर सवार गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी चालक ने टैंपो मौके से दौड़ा दिया। उसने टैंपो को घंटाघर की तरफ ले जाने के बाद धर्मपुर से मोथरोवाला रोड की तरफ मोड़ दिया। टैंपो में इस दौरान अरशद की बहन और अश्मी सवार थी। पुलिस ने अश्मी ने पूछताछ की। इस दौरान पता लगा कि दोनों को घंटाघर के पास कोचिंग जाना था। इसलिए मोथरोवाला की तरफ मोड़ने पर टैंपो रोककर उन्हें उतारने को कहा। आरोप है कि इस दौरान चालक ने टैंपो नहीं रोका। तब दोनों ने छलांग लगाई। इसके बाद टैंपो लेकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गुरुवार को टैंपो बरामद करते हुए आरोपी गणेश कुमार उम्र 54 वर्ष निवासी नत्थनपुर, नेहरुग्राम को गिरफ्तार किया। हादसे के बाद आरोपी ने विक्रम को अपने घर ले जाकर खड़ा कर दिया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सर्वर ठप से एआरटीओ कार्यालय में काम हुआ प्रभावित
Next: सुल्तानपुर में वोटर लिस्ट से नाम काटे जाने पर हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

बसंत विहार में नकबजनी का खुलासा, आठ लाख की ज्वैलरी बरामद

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

दून अस्पताल में एमआरआई रिपोर्टों की त्रुटियों पर एजेंसी को नोटिस

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.