Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में होली पर मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में होली पर मौसम ने ली करवट, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

AltnewsUttarakhand 08/03/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को होली के पर्व पर दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। जिसके बाद मैदानी इलाकों में भी हल्की ठंडक महसूस की गई। वहीं, मसूरी में जमकर ओले पड़े।
मौसम विभाग ने होली के दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई थी। लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के फिर सक्रिय होने से मौसम बदला गया और बारिश शुरू हो गई। चीन सीमा से सटे इलाको में बर्फबारी हुई तो निचले इलाकों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पहाड़ों की रानी मसूरी में दोपहर बार इतने ओले पड़े कि जमीन पर बर्फ सी पड़ी नजर आई। होली पर लोगों ने हल्की बारिश और ओलावृष्टि के बीच जमकर मस्ती की। वहीं तापमान गिरने से हल्की ठंड भी हो गई।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित समुद्र सतह से ढाई हजार मीटर से ऊंचाई वाले मुखबा, हर्षिल, सुक्की, जानकीचट्टी, खरसाली, सांकरी आदि क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई।
दारमा और व्यास घाटी के उच्च हिमालयी इलाको में कई दिन के बाद बर्फबारी हुई। व्यास घाटी के अंतिम चौकी नाभीढांग (13925फुट) में दोपहर बाद हिमपात हुआ। इस दौरान माइनस 4 डिग्री तापमान में जवानों ने होली मनाई।
बर्फबारी के कारण बुधवार को ओम पर्वत भी बादलों से ढका नजर आया। यह नजारा बेहद ही खूबसूरत दिखा। पहाड़ी इलाकों में बिजली गर्जन के साथ रुक रूककर बारिश हुई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गन्ना मूल्य का आदेश जारी, सामान्य प्रजाति के लिए प्रति कुंतल 345 रुपये तय
Next: वाइस एडमिरल (रि.) अनिल चावला व कैंट बोर्ड के सीईओ अभिनव सिंह ने की राज्यपाल से भेंट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भूकंप से डोली धरती, 4.9 रही तीव्रता

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.