Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • धनबल, सत्ता के दुरूपयोग के आरोप राजनीति से प्रेरित: बहुगुणा
  • उत्तराखंड

धनबल, सत्ता के दुरूपयोग के आरोप राजनीति से प्रेरित: बहुगुणा

29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कांग्रेस के उन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया, जिनमें कांग्रेस ने उन पर नगर निगम चुनाव में धनबल, शराब बांटने और सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। बुधवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बहुगुणा ने भाजपा की जीत के लिए अल्मोड़ा की जनता का आभार जताया और दावा किया कि जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों, मुख्यमंत्री की कार्यशैली और भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा को जिताया। उन्होंने कांग्रेस पर मेयर चुनाव में हार से बौखलाने और फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रामशिला वार्ड में यूपी और बिहार से आए लोगों को फर्जी तरीके से मतदान कराने का प्रयास किया गया। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो व्यापार मंडल के एक पदाधिकारी ने उनके साथ मारपीट की। हालांकि, प्रशासन ने समय रहते हस्तक्षेप कर कांग्रेस की साजिश को नाकाम कर दिया। रमेश बहुगुणा ने कहा कि भाजपा ने ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ चुनाव लड़ा और पार्टी द्वारा जारी संकल्प पत्र को शत-प्रतिशत लागू करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि मेयर अजय वर्मा पूरी ईमानदारी से जनता के सहयोग से शहर के विकास के लिए कार्य करेंगे। बहुगुणा ने बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने को गंभीर विषय बताया और इसकी जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय देते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट, ललित दोसाद, नगर अध्यक्ष मनोज जोशी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व शिक्षक के बैंक खातों से छह लाख उड़ाए
Next: अल्मोड़ा: राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह से नाबालिग फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.