Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व शिक्षक के बैंक खातों से छह लाख उड़ाए
  • देहरादून

पूर्व शिक्षक के बैंक खातों से छह लाख उड़ाए

AltnewsUttarakhand 29/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  गुमानीवाला निवासी एक पूर्व शिक्षक के खाते से साइबर ठग ने छह लाख से ज्यादा की रकम साफ कर दी। पीड़ित को इसका पता चला तो उसने टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत की। पुलिस को भी तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुमानीवाला स्थित कैनाल रोड निवासी सेवानिवृत्त शिखक राधाकृष्ण बिजल्वाण ने तहरीर दी। बताया कि आठ से 13 जनवरी के बीच उनके तीन अलग-अलग बैंक शाखाओं में खाते से रकम निकाली गई। पीड़ित ने तबाया कि एक शाखा से 4,92,457 रुपये, दूसरी से 1,05931 रुपये और तीसरी शाखा में बैंक खाते से 88,181 रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाले गए। कुल 6,86,569 रुपये खातों से अज्ञात ने साफ किए हैं। दावा किया कि अज्ञात ने ई-सिम बनाकर यह रकम खातों से निकाली। बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर कई ओटीपी तो आए, लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी फोन पर किसी को नहीं दी और न ही किसी ने ओटीपी जानने के लिए उन्हें फोन कॉल की। श्यामपुर चौकी प्रभारी ओमवीर चौधरी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पहचान के लिए पुलिस की साइबर एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। जल्द पहचान कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बड़ा मंच, तीन विषय और उत्तराखंड को बड़ी शाबासी
Next: धनबल, सत्ता के दुरूपयोग के आरोप राजनीति से प्रेरित: बहुगुणा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.