Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • पार्षद अमित साह के प्रयासों से जाखनदेवी सड़क के गड्ढे भरे, जनता को राहत
  • उत्तराखंड

पार्षद अमित साह के प्रयासों से जाखनदेवी सड़क के गड्ढे भरे, जनता को राहत

28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जाखनदेवी सड़क के गड्ढों से परेशान जनता को आखिरकार राहत मिल गई है। शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक डामर रोड में बने बड़े-बड़े गड्ढे लंबे समय से आम जनता और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए थे। पूर्व सभासद एवं वर्तमान पार्षद तथा भाजपा नगर अध्यक्ष अमित साह ने इस समस्या को लेकर पहले भी लोक निर्माण विभाग और जल निगम विभाग के अधिकारियों से बात की थी। हालांकि, विभागों के बीच आपसी सामंजस्य न होने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो सका था। पार्षद अमित साह ने बताया कि इस गंभीर जनसमस्या को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के समक्ष रखा गया। कैलाश शर्मा ने जल निगम और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर दोनों विभागों में सामंजस्य स्थापित किया। इस प्रयास के बाद सड़क के गड्ढों को भरने की प्रक्रिया तय हुई। हालांकि, नगर निगम चुनाव के कारण आचार संहिता लगने से काम समय पर शुरू नहीं हो पाया। आचार संहिता समाप्त होने के तुरंत बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के निर्देश पर संबंधित विभागों ने शिखर तिराहे से जाखनदेवी तक सड़क के गड्ढे भरने का कार्य शुरू कर दिया। मंगलवार को सड़क मरम्मत के कार्य का निरीक्षण करने पार्षद अमित साह स्वयं मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता सुनिश्चित करने की हिदायत दी। गड्ढों के भरने से वाहन चालकों और राहगीरों को भी बड़ी सुविधा मिली है। इस कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने पार्षद अमित साह की सराहना की। इस अवसर पर पार्षद अमित साह के साथ पार्षद अभिषेक जोशी भी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: खगमराकोट वार्ड में पार्षद के लिए होगा पुनर्मतदान
Next: जीआईसी स्यालीधार में कैरियर व गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.