Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जीआईसी स्यालीधार में कैरियर व गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड

जीआईसी स्यालीधार में कैरियर व गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित

28/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
अल्मोड़ा(आरएनएस)।   राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार में बालिका अभिप्रेरण दिवस के अवसर पर कैरियर व गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को कैरियर और रोजगार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी सुझाव दिए गए। शिक्षाविद प्रोफेसर विजया रानी ढोंढियाल, उप जिला चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा डॉ. दीपांकर डेनियल और विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सॉफ्टवेयर डेवलपर निर्मल कार्की ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में विद्यार्थियों की कैरियर गाइडेंस से संबंधित शंकाओं का विस्तार से समाधान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे ने की, जिन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों नंदन सिंह, हरीश आर्य, भावना, महेंद्र प्रकाश, विमलेश कुमार, दीप जोशी, विनोद जोशी, रेनु मेहता, सुंदर लाल, डॉ. मनोज बिष्ट, नीतू कर्नाटक आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक और लाभदायक सिद्ध हुआ।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पार्षद अमित साह के प्रयासों से जाखनदेवी सड़क के गड्ढे भरे, जनता को राहत
Next: कर्मचारियों ने फूंकी यूनीफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.