Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
  • उत्तराखंड

गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश

21/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  गणतंत्र दिवस 2025 के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी सुबह 7 बजे नंदा देवी प्रांगण से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए चौघानपाटा तक निकाली जाएगी। इसके लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। 26 जनवरी को सुबह 9:30 बजे सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय गान और संकल्प-पाठ का आयोजन होगा। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्रों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सैन्य विधवाओं और उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों को ध्वजारोहण कार्यक्रम में आमंत्रित करें। पुलिस लाइन में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक ध्वजारोहण और पुलिस परेड का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा, गणतंत्र दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। साथ ही, लेप्रोसी मिशन करबला और नारी निकेतन बख में फल वितरण किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी सीएस मर्तोलिया, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरसी पंत, एसडीएम सदर संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 320 कार्मिकों का अंतिम प्रशिक्षण संपन्न
Next: राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.