Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया

AltnewsUttarakhand 21/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मंगलवार को राजभवन में मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में रह रहे इन राज्यों के लोगों ने अपने-अपने राज्यों से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए इन राज्यों के नागरिकों को प्रदेश की ओर से स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पूर्वाेत्तर राज्यों की रमणीय प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें इन राज्यों में लंबे समय तक सेवा करने का अवसर मिला है और उनके साथ गहरा जुड़ाव है। उन्होंने सेवा के दौरान के अपने अनुभव और संस्मरण भी साझा किए।
राज्यपाल ने कहा कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में निहित है। राज्यों की परंपराएं, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विरासत हमारी एकता और गौरव को बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस जैसे आयोजनों से सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी मेलजोल बढ़ता है, जो देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाता है। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव राज्यपाल स्वाति एस भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित इन राज्यों के छात्र पृथ्वी राज, अभिनाश, प्रीतम जीत कौशम, ऋषा देवभ्रह्मा, मिकिम्मरा संगमा, टैंगसैंग संगमा आदि ने प्रतिभाग किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Next: आरतोला में मृत बैल के मुआवजे का मामला गरमाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.