Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कर्मचारियों ने फूंकी यूनीफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां
  • देहरादून

कर्मचारियों ने फूंकी यूनीफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां

AltnewsUttarakhand 28/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) ने मंगलवार को प्रदेश भर में यूनीफाइड पेंशन स्कीम की प्रतियां जला कर विरोध जताया। कर्मचारियों ने साफ किया कि पुरानी पेंशन के अलावा दूसरा कोई भी विकल्प स्वीकार नहीं किया जाएगा। एनएमओपीएस की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपने अपने कार्यालय में मौजूद रह कर केंद्र सरकार की नई यूनीफाइड पेंशन स्कीम का विरोध किया। प्रदेश अध्यक्ष जीतमणि पैन्यूली ने कहा कि कर्मचारियों को सिर्फ और सिर्फ पुरानी पेंशन का लाभ चाहिए। पुरानी पेंशन बहाली को लगातार आंदोलन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। कहा कि कई राज्यों ने पुरानी पेंशन को बहाल किया है। ये कर्मचारी आंदोलन की ही जीत है। अब केंद्र सरकार के स्तर से भी जल्द पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार समेत अन्य राज्य सरकारों पर भी दबाव बना कर रखा जाएगा।
महामंत्री मुकेश रतूड़ी ने कहा कि जल्द हर जिले में भी आंदोलन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए सभी कर्मचारियों और सामाजिक संगठनों को भी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में लामबंद किया जाएगा। विरोध जताने वालों में कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत, प्रांतीय प्रचार सचिव हर्षवर्धन जमलोकी, पुष्करराज बहुगुणा, हेमलता कालिया, सूर्य सिंह पंवार, सुनील गुसाईं, उर्मिला द्विवेदी, रूचि पैन्यूली आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जीआईसी स्यालीधार में कैरियर व गाइडेंस कार्यक्रम आयोजित
Next: सरकारी स्कूलों की गृह परीक्षाएं 17 मार्च से, टाइम टेबल जारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.