Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो भाइयों पर आठ लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा
  • देहरादून

दो भाइयों पर आठ लाख की धोखाधड़ी का मुकदमा

AltnewsUttarakhand 17/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। पुलिस ने दो सगे भाइयों पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दिनों ने मेडिसिन की होलसेल फर्म में काम करते हुए दवाइयां बेची और रकम हड़प ली। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी के अनुसार, प्रदीप गुप्ता निवासी साईं लोक जीएमएस रोड ने तहरीर दी कि उनकी मोती बाजार में आनंद मेडिसिन के नाम से दवाइयों की होलसेल फर्म है। इसमें दो भाई ईशान त्यागी और अभि त्यागी दोनों निवासी अजबपुरकलां सेल्स मैन का कार्य करते थे। उनका काम फर्म से विभिन्न मेडिकल स्टोरों को आर्डर के हिसाब से माल आपूर्ति करना और उसका भुगतान फर्म में जमा करना था। आरोप लगाया कि बीते छह माह में दोनों ने दवाइयों की सप्लाई तो मेडिकल स्टोरों में की लेकिन उसका भुगतान फर्म में जमा नहीं कराया। जब उनसे भुगतान के बारे में पूछा तो दोनों बहाने बनाने लगे। उन्होंने संबंधित ग्राहकों से संपर्क किया तो पता चला फर्म से माल उन्हें मिला ही नहीं। आरोपियों ने किसी दूसरे मेडिकल स्टोरों पर समान विक्री कर दिया। उन्होंने फर्म से विभिन्न स्टोरों के नाम पर 08 लाख रुपये का सामान उठाया था, लेकिन माल की डिलीवरी नहीं की। माल दूसरी जगह बेच दिया गया। आरोप है कि यह रकम दोनों ने अपने और अपने पिता के खाते में डलवा दी। उन्होंने बताया कि अब दोनों उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केन्द्र सरकार के उत्तराखंड में आपदा प्रबन्धन को स्वीकृत किए 1480 करोड़
Next: कंट्रोल रूम में कीजिए कूड़ा नहीं उठने की शिकायत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.