Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • तीन बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, पांच की मौत, दो गंभीर घायल
  • हरिद्वार

तीन बाइकों की आपस में भीषण टक्कर, पांच की मौत, दो गंभीर घायल

AltnewsUttarakhand 05/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। जिले में लक्सर पुरकाजी हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक अन्य बाइक भी उनकी चपेट में आ गई। हादसे में बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। चपेट में आई तीसरी बाइक पर सवार व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस के मुताबिक बीती रात उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद निवासी जीशान अपनी पत्नी शबनूर के साथ स्पलेंडर बाइक से लक्सर की ओर से मुजफ्फरनगर जा रहा था। उसकी बाइक पर उसके रिश्तेदार की दो बेटियां अलीना और इसल भी बैठी थी। बच्चियों की आयु आठ और तीन वर्ष है। उनके साथ दूसरे वाहनों पर अन्य रिश्तेदार भी चल रहे थे। इस बीच जब वह लक्सर-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के निकट पहुंचे तभी सामने से आ रही मोटरसाइकिल के साथ उनकी आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी बाइक पर खानपुर थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी युवक गुरजंट सिंह और उसका नाबालिग साथी गांव का ही अभिराज सवार थे। दोनों बाइकों की जोरदार भिड़ंत के बीच यहां गुजर रहा एक और बाइक सवार हीरा सिंह भी आ गया। उसकी बाइक भी दोनों बाइकों की चपेट में आकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में सभी छह लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर लक्सर बाजार चौकी पुलिस, चेतक पुलिसकर्मी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने गुरजंट सिंह को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रुड़की के अस्पताल में दूसरे नाबालिग युवक अभिराज की भी मौत हो गई।

अन्य घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भी मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया। जहां जीशान, इसल और शबनूर की हालत गंभीर बताई गई है। जबकि तीसरी बाइक पर सवार हीरा सिंह को भी चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मृतक युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य घायलों का उपचार चल रहा है, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं उपचार के दौरान जीशान, इसल और शबनूर की मौत हो गई। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। वहीं दो घायल है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पहले राज्यसभा में पेश किया जा सकता है वक्फ संशोधन बिल
Next: एआई के सहयोग से राज्य को आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर मंथन करना है : सीएम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.