Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 12 वर्षीय बच्चे की मुफ्त सर्जरी कर नया जीवन दिया
  • देहरादून

12 वर्षीय बच्चे की मुफ्त सर्जरी कर नया जीवन दिया

AltnewsUttarakhand 05/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

– पांच माह से बाहर निकली आंत से बेहाल था बच्चा

देहरादून(आरएनएस)। पांच माह से बाहर निकली आंत को लेकर बेहाल 12 वर्षीय बच्चे की कोरोनेशन अस्पताल में मुफ्त सर्जरी कर नया जीवन दिया है। पीएमएस डॉ. वीएस चौहान ने मुफ्त की अनुमति दी और वरिष्ठ सर्जन डॉ. एसडी सकलानी ने उसका ऑपरेशन कर दिया। डॉ. सकलानी ने बताया कि एक साल पूर्व आंतों में पानी भर जाने एवं अपेंडिक्स की समस्या होने पर दून अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। जिसमें आंत बाहर निकाल दी गई थी। सात माह बाद आंतों को ऑपरेशन कर अंदर करना था। आधार, आयुष्मान कार्ड और पैसे नहीं होने की वजह से सर्जरी नहीं हो पा रही थी। वह आंत को लेकर परेशान घूम रहा था और मल से सारे कपड़े गंदे हो जाते थे। चाइल्डलाइन उत्तरकाशी के सहयोग से बच्चा यहां पहुंचा। चाइल्डलाइन सुपरवाइजर अनूप रतूडी ने बताया कि बच्चे फैसल के पिता रफीक भुट्टे बेचकर परिवार की गुजर बसर करते हैं। चाइल्डलाइन के आउटरीच कार्यक्रम में बच्चे को परेशानी में देखा। उसे जिला अस्पताल उत्तरकाशी से हायर सेंटर रेफर किया। 25 अगस्त को एम्स ऋषिकेश में तमाम कोशिशों के बाद भर्ती नहीं किया गया। फिर कोरोनेशन अस्पताल लाए तो बच्चे को भर्ती किया गया और कई जांचों एवं खून चढ़ाकर ऑपरेशन किया गया। आधार कार्ड बनवा दिया गया है, आयुष्मान भी बनवाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बालक के अपहरण का आरोप, आरोपी की पिटाई
Next: नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें कृषि मंत्री: धीरेंद्र प्रताप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.