Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 150 लोगों के 54 लाख हड़पने का आरोप
  • देहरादून

150 लोगों के 54 लाख हड़पने का आरोप

AltnewsUttarakhand 19/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  शिवाजीनगर निवासी 150 लोगों ने एक शख्स पर 54 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने राज्य महिला आयोग के बाद अब मामले में पुलिस से शिकायत की है। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को कोतवाली में शिवाजीनगर निवासी सुषमा सैनी के साथ पीड़ित पहुंचे। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी मौके पर पहुंचकर कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया की मौजूदगी में पीड़ितों की समस्या सुनीं। सुषमा के मुताबिक बापूग्राम के एक शख्स ने कमेटी के नाम पर रकम जुटानी शुरू की, जिसमें अच्छा ब्याज मिलने का लालच दिया। झांसे में आकर सुषमा ने खुद के साथ ही करीब 150 लोगों की रकम युवक के पास जमा करा दी। छह माह, एक और डेढ़ साल के प्लान का समय इसी साल अप्रैल में पूरा हुआ तो संबंधित लोगों ने रकम मांगी, लेकिन युवक ने टालमटोल शुरू कर दी। रकम नहीं मिलने पर सुषमा समेत अन्य को ठगी का अहसास हुआ। राज्य महिला आयोग से उन्होंने न्याय की गुहार लगाई। अब मामले में पुलिस को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले में पीड़ितों से बातचीत हुई है। दूसरे पक्ष से भी इस बाबत आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। तथ्यों के आधार पर जल्द ही मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब पीकर वाहन चलाने पर तीन वाहन सीज
Next: वेतन नहीं मिलने पर मिल कार्यालय पर जड़ा ताला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.