Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • अवैध गांजे के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
  • पौड़ी

अवैध गांजे के साथ पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  धुमाकोट पुलिस ने 18.9 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक गांजे की कीमत करीब 5 लाख 60 हजार है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि धुमाकोट पुलिस शंकरपुर चेकपोस्ट पर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग को देखते हुए एक व्यक्ति अपने सामान के साथ नदी की तरफ वाले रास्ते की ओर जाने लगा। जिस पर पुलिस टीम को शक होने पर व्यक्ति के बैग की तलाशी ली गई तो दो बैग से 18 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बताया कि आरोपी राज मल्होत्रा को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि जिलेभर में सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। आगे भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। एसएसपी ने भी जनता से नशे का कारोबार करने वालों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कमल सिंह रावत, अपर उप निरीक्षक हेमराज पंवार, मुख्य आरक्षी आनंद प्रकाश, आरक्षी शैलेंद्र पेटवाल, वीरेंद्र प्रताप, विपिन कुमार आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा की जीत भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ : श्रीमहंत रविंद्र पुरी
Next: सीएम धामी ने किया प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में आयोजित ज्ञान महाकुंभ भारतीय शिक्षा: राष्ट्रीय संकल्पना कार्यक्रम में प्रतिभाग 

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.