Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पच्चीस हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार
  • हरिद्वार

पच्चीस हजार का इनामी बदमाश लखनऊ से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 15/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। नशे के कारोबार से जुड़े 25 हजार के इनामी आरोपी गैंगस्टर को सिडकुल पुलिस ने लखनऊ यूपी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम का हौसला बढ़ाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मार्च में नशे का कारोबार करने वाले अनितपाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद और मनोज कुमार निवासी ग्राम खुशरुवा थाना सदरपुर जिला सीतापुर यूपी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उस वक्त आरोपी अनितपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी मनोज हत्थे नहीं चढ़ सका था। फरार आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस जुटी थी। इसी दौरान आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआई इंद्र सिंह गड़िया, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी को टॉस्क दिया गया था। पुलिस टीम को आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 48 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Next: राज्यपाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजभवन में हुआ अखण्ड पाठ आयोजित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.