Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • 26 लाख की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

26 लाख की स्मैक के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 14/10/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एसटीएफ ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को 260 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की कीमत 26 लाख रुपये बताई जा रही है। एसटीएफ एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम के लिए ड्रग फ्री देवभूमि अभियान चल रहा है। इस क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे, प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम शुक्रवार को ऊधमसिंहनगर के थाना पुलभट्टा में अभियान चलाया गया। इस दौरान नदेली रोड से दो अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करों को एक बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से स्मैक बरामद हुई। आरोपियों की पहचान दानिश पुत्र अशफाक निवासी मोहनपुर नकटिया थाना कैंट बरेली, राहत खान पुत्र राशिद खान निवासी पडेरा थाना पडेरा बरेली के रूप में हुई। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पिछले कई सालों से उत्तराखंड में स्मैक की सप्लाई कर रहे थे। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वो स्मैक नईम उर्फ शेरा फरीदपुर जनपद बरेली से लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि दानिश 2020 में बाइक चोरी के आरोप में थाना कैंट, 2022 में थाना शीशगढ़, थाना प्रेमनगर से बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उसपर बरेली में कई अभियोग पंजीकृत हैं। राहत भी पूर्व में अपराधों में लिप्त रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इजराइल से एक और नागरिक की हुई वापसी
Next: नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री ने की प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.