Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दो महिला तस्कर 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

दो महिला तस्कर 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 25/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने दून में 50 लाख की स्मैक के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं के कब्जे से स्मैक तस्करी कर कमाए गए 5.57 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। दोनों महिला नेहरू कॉलोनी क्षेत्र की निवासी हैं। एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कार्रवाई नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में दूरदर्शन भवन के सामने की गई। 45 वर्षीय महिला प्रीति सूरी पत्नी दिनेश निवासी दीपनगर, नेहरूकॉलोनी को गिरफ्तार करते हुए 158 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पकड़ी गई तस्कर ने पूछताछ में बताया कि वह बरामद स्मैक को बिलासपुर, रामपुर, यूपी से खरीदकर लाई। कहा कि जिस मकान में वह किराये पर रहती है उसकी मकान मालकिन अनीता पत्नी जगदीश स्थानीय स्तर पर स्मैक बेचने का काम करती है। बताया कि उसने स्मैक यूपी से लाने के लिए भेजा था। अनीता अपने घर पर रहने का किराया भी प्रीति से नहीं लेती है। पुलिस ने प्रीति के घर रेड की। इस दौरान 5.57 लाख रुपये नगदी बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने 52 वर्षीय अनिता को गिरफ्तार कर लिया। दोनों महिलाओं के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 252 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ किया
Next: उत्तराखंड के डीजीपी और पुलिस का जो काम है, उन्हें वह करना चाहिए: त्रिवेंद्र

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.