Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 30 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

30 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image


हरिद्वार(आरएनएस)। बरेली से स्मैक की खेप लेकर पहुंची एक महिला तस्कर को ज्वालापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बरामद की गई 107 ग्राम स्मैक की कीमत तीस लाख है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने जानकारी दी कि रविवार देर शाम एसआई सोनल रावत की अगुवाई में पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक से कुछ दूरी पहले एक महिला के संदिग्ध हालात में दिखाई देने पर उसे रोक लिया। महिला के पास मिले बैग को जब खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से स्मैक की पुड़ियां बरामद हुईं। पूछताछ में महिला ने अपना नाम शमा पत्नी मुन्तियाज निवासी कुरैशी मौहल्ला जीवनगढ़ थाना विकासनगर देहरादून बताया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में उसने कबूला कि वह अपने ममेरे भाई सुभान पुत्र फुरकान निवासी कुरैशी मौहल्ला जीवनगढ़ थाना विकासनगर दून ने ही उसे बरेली में स्मैक की डिलीवरी लाने के लिए भेजा था, जहां अंसार नाम के व्यक्ति से डिलीवरी लेकर यहां पहुंची थी। बताया कि उसके भाई ने उसे ज्वालापुर में एक स्थान पर मिलने की बात कही थी। एसपी सिटी ने बताया कि बरेली से स्मैक की डिलीवरी होती है। पूर्व में भी कई तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। बताया कि फरार चल रहे ममेरे भाई की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है, उसके गिरफ्त में आने के बाद ही स्मैक के नेटवर्क के संबंध में अन्य जानकारी मिल सकेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किराना की दुकान से उड़ाए तेल के टिन और चावल के कट्टे
Next: वन विभाग ने खैर की लकड़ी से भरे दो वाहन पकड़े

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.