Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 31 तक हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा
  • देहरादून

31 तक हिमालयन हॉस्पिटल में निशुल्क ओपीडी सुविधा

AltnewsUttarakhand 15/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से सामान्य ओपीडी में आने वाले रोगियों को निशुल्क पंजीकरण और स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। 31 जनवरी तक अस्पताल में सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क किया गया है। स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि 1 जनवरी से शुरू हुई निशुल्क पंजीकरण और परामर्श सुविधा से अभी तक 15000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए है। आगामी 31 जनवरी तक हिमालयन अस्पताल की सामान्य ओपीडी सेवाओं को निशुल्क रखा गया है। निशुल्क ओपीडी सुबह 8.30 बजे से प्रारंभ होकर शाम 4 बजे तक चल रही है। जनरल मेडिसिन, सर्जरी, हड्डी, छाती एवं श्वांस, त्वचा, स्त्री एवं प्रसूति, कान, नाक, गला (ईएनटी), नेत्र, बाल, मनोरोग की ओपीडी में आने वाले मरीजों का निशुल्क पंजीकरण करने के साथ स्वास्थ्य परामर्श दिया जा रहा है। अस्पताल आने वाले रोगियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अधिक जानकारी के लिए फोन नम्बर 0135-2471202, 8194009605 पर संपर्क कर सकते है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निकाय चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर जीत दर्ज करेगी: मुख्यमंत्री
Next: गंगा पार कर किसानों की फसलें बर्बाद कर रहे हाथी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.