Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • तीन माह से लापता आठवीं का छात्र हरकी पैड़ी से मिला
  • हरिद्वार

तीन माह से लापता आठवीं का छात्र हरकी पैड़ी से मिला

AltnewsUttarakhand 05/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस की एएचटीयू टीम ने लापता 14 वर्षीय छात्र को हरकी पैड़ी क्षेत्र से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। छात्र छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई का रहने वाला है और कक्षा आठ में पढ़ता है। छात्र पिछले तीन महीने से घर से लापता था। छात्र घर से स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। पुलिस के अनुसार, छात्र ऋतिक 30 जून को स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। तलाश के बाद थाना जामुल दुर्ग छत्तीसगढ़ में गुमशुदगी दर्ज कराई।पिता उदय पाल यादव ने बताया कि बेटे की तलाश में उन्होंने तीन माह तक हरसंभव प्रयास किए। बीती तीन अक्तूबर को एएचटीयू हरिद्वार को छात्र के हरकी पैड़ी क्षेत्र में होने जानकारी मिली। पुलिस ने उसे अत्यंत दयनीय अवस्था में रेस्क्यू किया। पूछताछ में सामने आया कि वह चार दिन पहले ट्रेन से छत्तीसगढ़ से लखनऊ, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब होते हुए हरिद्वार पहुंचा था। आवश्यक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद बाल कल्याण समिति के आदेश पर छात्र को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। बेटे को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मजखाली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 479 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
Next: कैंची धाम में जाम से निजात को यूकेडी ने ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था की उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.