Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • 40 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे
  • टिहरी

40 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे

AltnewsUttarakhand 21/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य संरक्षा विभाग ने जिला मुख्यालय नई टिहरी, बौराड़ी, चंबा, नरेंद्रनगर, आगराखाल सहित विभिन्न बाजारों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान संदेह के आधार पर 40 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए लैब को भेजे गए हैं। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शारदा शर्मा, बलवंत सिंह चौहान ने बताया कि सोमवार को विभागीय टीम ने विभिन्न दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले सप्लाई वाहनों का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर दाल और अनाज के 13, मिठाई के 5, डेयरी प्रोडक्ट और मसाले 4-4, खाद्य तेल और बेकरी के 2-2, नमक और पान मसाला के 1-1 और 8 अन्य प्रोडक्ट के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने होटल और मिठाई के दुकानदारों से किचन को साफ रखने, हाथों पर ग्लब्स, मास्क, हैंड कवर, नैपकिन लगाने, सभी कर्मियों मेडिकल करवाने, संक्रामक बीमारी से ग्रसित कारीगरों व मजदूरों को इस कार्य में न लगाने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: विस अध्यक्ष रितु ने किए बदरी विशाल के दर्शन
Next: बाइक सवार की जेब से 50 हजार रुपये उड़ाए

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिया मां चंद्रवदनी का आशीर्वाद

AltnewsUttarakhand 05/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

ट्रक दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी

तीर्थपुरोहित ने की बदरीनाथ धाम में आवास आवंटित किए जाने की मांग

AltnewsUttarakhand 04/11/2024
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.