Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 40 रुपये का पेट्रोल भरवाकर नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

40 रुपये का पेट्रोल भरवाकर नकदी लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 27/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुडकी(आरएनएस)। सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर 40 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद कर्मचारी से तमंचे के बल पर नकदी लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से तीन हजार रुपये, वारदात में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर स्थित पेट्रोल पंप पर दो युवक बाइक से पहुंचे थे। दोनों ने 40 रुपये का पेट्रोल भरवाया और कर्मचारी को 200 रुपये का नोट दिया। कर्मचारी जब 160 रुपये वापस करने लगा, तभी आरोपियों ने उसके हाथ में रखे करीब 9500 रुपये छीन लिए थे। पेट्रोल पंप कर्मियों ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन्होंने तमंचा दिखाकर गोली मारने की धमकी दी और बाइक से फरार हो गए थे।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पेट्रोल पंप पहुंचकर जानकारी जुटाई थी। पीड़ित कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी थी।। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग शुरू की गई। शनिवार की देर रात पुलिस टीम सिकंदरपुर-सिरचंदी मार्ग पर चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने पेट्रोल पंप पर हुई लूट की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपियों की पहचान वंश उर्फ कृष निवासी बहेड़ी गुर्जर, थाना गागलहेड़ी, सहारनपुर और अमित उर्फ प्रिंस निवासी साधारणसिर, थाना नागल, सहारनपुर के रूप में हुई। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीओ रानीखेत ने किया थाना देघाट का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
Next: छात्रसंघ चुनाव के लिए कांग्रेस ने उतारे पूर्व छात्र नेता, मतदान से पहले दो दिन सघन प्रचार पर जोर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.