Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • पांच लाख के चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर महिला को फंसाने का आरोप
  • हरिद्वार

पांच लाख के चेक में फर्जी हस्ताक्षर कर महिला को फंसाने का आरोप

AltnewsUttarakhand 20/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। रुड़की के साकेत कॉलोनी निवासी विधवा अनुराधा की शिकायत पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने फर्जी चेक के जरिए पांच लाख रुपये की मांग करने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र में उनकी दुकान हर्ष तोमर निवासी बुड़पुर चौहान, थाना झबरेड़ा ने नौ अक्टूबर 2020 को 14 हजार रुपये मासिक किराये पर 11 महीने के लिए ली थी। एक महीने का किराया देने के बाद उसने भुगतान बंद कर दिया और मई 2021 में सामान निकालकर दुकान पर ताला लगा दिया।

दुकान के किराये को लेकर विवाद
महिला के अनुसार, 28 अगस्त 2021 को उन्होंने नौ महीने का बकाया किराया एक लाख 26 हजार रुपये मांगा। आरोप है कि एक सितंबर को हर्ष दो अन्य लोगों के साथ पहुंचा और चाबी लौटाने के बदले दो लाख रुपये मांगे। विरोध पर उसने चाबी लौटाई और महिला व उनके बेटे को जान से मारने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
महिला ने बताया कि आरोपी का पूर्व प्रार्थना पत्र 11 नवंबर 2021 को निरस्त हो गया था। 30 मई 2023 को मिले कानूनी नोटिस में आठ लाख रुपये की मांग और पांच लाख रुपये देने का उल्लेख था। महिला ने चेक और बैंक खाता अपना नहीं होने तथा हस्ताक्षर फर्जी होने का आरोप लगाते हुए हर्ष तोमर, सुभाष कुमार, ऋषिपाल और तेजपाल पर साजिश रचने का आरोप लगाया। मंगलौर कोतवाली और एसएसपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लक्ष्मण शक्ति प्रसंग ने किया भावविभोर, मेघनाद और कुंभकर्ण का हुआ वध
Next: दशहरा पर्व पर अल्मोड़ा में निकली दुर्गा माता की भव्य शोभायात्रा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.