Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • टिहरी
  • 70 हजार की अवैध चरस के साथ दो पकड़े
  • टिहरी

70 हजार की अवैध चरस के साथ दो पकड़े

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नई टिहरी(आरएनएस)।   पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की है। पुलिस की मीडिया सेल के अनुसार एसएसपी आयुष अग्रवाल के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के तहत चैकिंग के दौरान थानाध्यक्ष घनसाली के नेतृत्व में गठित टीम ने कांगड़ा तिराहा घनसाली से मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों में केशव से 172.51 ग्राम और अनिल से 178.60 ग्राम कुल 351.11 ग्राम अवैध चरस बरामद की है। जिसकी अंतराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 70,000 रुपये है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दोनों ही हरियाणा कके होटल में काम करते हैं तथा चरस पीने के आदि हैं, जो चरस को यहां से खरीद कर हरियाणा में बेचने के लिए ले जा रहे थे। दोनों लोगों के खिलाफ थाना घनसाली पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर वाहन को भी जब्त किया गया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: थराली नगर की सुरक्षा को लेकर पिंडर नदी में रिवर ड्रेजिंग के कार्य हुए शुरु
Next: गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद के चुनाव 21 को

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • टिहरी
  • देहरादून

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रांतीय अधिवेशन 27-28 अक्टूबर को टिहरी में

AltnewsUttarakhand 10/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • टिहरी

डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं के साथ चंबा में शुरू हुई अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 69वीं शाखा

AltnewsUttarakhand 07/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.