Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • 74 साल के बुजुर्ग दुकानदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार
  • हरिद्वार

74 साल के बुजुर्ग दुकानदार ने किशोरी से किया दुष्कर्म, हुआ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार में 74 साल के एक किराना दुकानदार द्वारा 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। रानीपुर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आरोपी के खिलाफ अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस ने बताया कि एक बुजुर्ग महिला ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि मंगलवार को उसकी 14 वर्षीय पोती घर के पास एक दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। काफी समय गुजरने के बाद भी जब पोती वापस लौटकर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। आरोप है कि किराना कारोबारी उपेंद्र चौधरी उस वक्त अपने घर के अंदर से निकल रहा था। आरोप है कि महिला ने जब अपनी पोती के दुकान पर आने के संबंध में पूछा तो उसने पोती को घर के अंदर से बाहर बुलाया था। आरोप है कि दुकान के अंदर उसकी पोती से जबरन दुष्कर्म किया गया था। यही नहीं किशोरी द्वारा विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। आरोप है कि लड़की के विरोध करने पर किराना कारोबारी अभद्रता पर उतर आया था। पीड़िता के माता-पिता नहीं हैं। वह कनखल में अपनी बुआ के घर रहती है और करीब 15 दिन पहले ही दादी के घर रहने के लिए आई थी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी दुकानदार को पॉक्सो, दुष्कर्म समेत संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ कई साक्ष्य मिले हैं। बताया कि किशोरी के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस के नगर निकाय चुनाव अल्मोड़ा प्रभारी ने ली बैठक, टिकट के लिए इतनों ने पेश की दावेदारी
Next: महिला से दुष्कर्म का इनामी आरोपी दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.