Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऑनलाइन 872 रुपये की साड़ी खरीदने में महिला ने गंवाए 83 हजार
  • देहरादून

ऑनलाइन 872 रुपये की साड़ी खरीदने में महिला ने गंवाए 83 हजार

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।    ऑनलाइन साड़ी खरीदने में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने ऑनलाइन सत्यापन के नाम पर महिला को 83 हजार रुपये अधिक का चूना लगा दिया। बालावाला क्षेत्र निवासी ऋचा गोदियाल की शिकायत पर रायपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। ऋचा ने 25 जनवरी को दोपहर 2:10 बजे फ्लिपकार्ट से 872 रुपये की एक साड़ी ऑर्डर की थी। जिसकी डिलीवरी 30 जनवरी को होने वाली थी। 26 जनवरी को शाम 5:12 बजे एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम दयाशंकर मिश्रा बताया और ऑर्डर कैंसिल करके दोबारा बुक करने की सलाह दी। ठग ने महिला को अपना फर्जी फ्लिपकार्ट आईडी कार्ड और आधार कार्ड भेजा। महिला उसपर भरोसा कर बैठी। फिर उसने 40265 नंबर की आईडी साझा करने कहा। यह वास्तव में खाते रकम कटने की राशि थी। कॉलर के कहे अनुसार करने पर पहले ट्रांजेक्शन में महिला के खाते से 40,265 रुपये कट गए। इस तरह चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन में महिला के बैंक खाते से कुल 83,389 रुपये कट गए। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: श्रीनगर-कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर काम शुरू
Next: राष्ट्रीय खेलों के दौरान अल्मोड़ा में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.