Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश

कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हुआ हस्ताक्षर

AltnewsUttarakhand 03/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अभी हाल ही में भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा एवं चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। इस करार के अन्तर्गत दोनों संस्थानों में विद्यमान प्रयोगशाला, प्रक्षेत्र, पुस्तकालय और विशेषता को दोनों के द्वारा उपयोग किया जाएगा। साथ ही चौधरी श्रवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में एम.एस.सी. व पी.एच.डी. कर रहे विद्यार्थी कृषि एवं कृषि संबधित विषयों में शोध भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त वैज्ञानिक ज्ञान व सूचना का आदान-प्रदान भी दोनों संस्थानो के बीच होगा। दोनों संस्थानों द्वारा विकसित प्रौद्योगिकियों को सम्बन्धित राज्य/हितधारकों तक दोनों संस्थान प्रसारित करेंगे। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा उपयुक्त नाभिकीय/प्रजनक बीजों को उनके उत्पादन व प्रसार के लिए प्रदान करेगा। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से प्रौद्योगिकियों का विकास कर सकते है। पर्वतीय क्षेत्रों हेतु महत्वपूर्ण तकनीकियो का आदान प्रदान तथा मूल्यवर्धित प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रबन्धन व व्यावसायीकरण भी इस करार के अन्तर्गत शामिल है। साथ ही निदेशक, भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा के परामर्श से संस्थान के वैज्ञानिक शोध अनुसंधान सदस्य/अनुसंधान सलाहकार समिति के अध्श्क्ष/सह-अध्यक्ष के रूप में नामित किये जाएगे। इस करार से हिमाचल प्रदेश की कृषि उन्नत तकनीको का लाभ उत्तराखण्ड तथा संस्थान द्वारा उत्तराखण्ड हेतु विकसित तकनीको का लाभ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: शराब के नशे में उत्पात मचाने वाले 6 व्यक्तियों को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: दीपावली पर आतिशबाजी विक्रय के लिए स्थानों का हुआ चयन, कुल 49 अस्थाई लाइसेंस दिए जाएंगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.