Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा बारामंडल क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर गैरसैंण में आयोजित विधानसभा सत्र को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने केवल दो दिन का सत्र आयोजित कर जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए, जबकि सदन में जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया। मनोज तिवारी ने कहा कि सरकार गैरसैंण में पर्यटक की तरह आई और चली गई। सत्र में जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के बजाय सरकार ने इसे केवल अपने तक सीमित रखा। उन्होंने कहा कि अनुपूरक बजट पर चर्चा के लिए सदन की अवधि बढ़ाई जानी चाहिए और विधानसभा कम से कम सात दिन चलनी चाहिए। महज दो दिन का सत्र आयोजित करना जनता की आवाज दबाने जैसा है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में नियम 310 के तहत प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने का प्रयास किया, लेकिन इसकी अनुमति नहीं दी गई। नियम 58 के तहत भी उनकी बात नहीं सुनी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रहरी, आशा कार्यकर्ता, भोजन माता और पीआरडी कर्मियों के नियमितीकरण, पुरानी पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार घिर रही है। इन्हीं सवालों से बचने के लिए विधानसभा का छोटा सत्र आयोजित किया गया। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, आनंद बगड़वाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में मतदान केंद्रों और मतदाता सूची के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश
Next: जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मतदान केंद्रों और मतदाता सूची के सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.