Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चार जून से लापता व्यक्ति का शव आईटी पार्क पिछले गेट के पास मिला
  • देहरादून

चार जून से लापता व्यक्ति का शव आईटी पार्क पिछले गेट के पास मिला

AltnewsUttarakhand 09/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। डीएवी कॉलेज रोड करनपुर से चार जून को लापता हुए व्यक्ति का शव गुरुवार रात को आईटी पार्क के पिछले गेट के पास पड़ा मिला। शव करीब एक दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। उस पर मक्खियां घूम रही थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मौत की वजह पीएम रिपोर्ट में साफ होगी। कहा जा रहा है कि मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
आईटी पार्क चौकी इंचार्ज धनीराम पुरोहित ने बताया कि गुरुवार रात आईटी पार्क के पिछले गेट से दस कदम की दूरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक जेब से पहचान के लिए कोई दस्तावेज नहीं मिला। मौके से शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। शिनाख्त के लिए वायरलेस पर जिले के थानों को सूचना जारी की गई। बताया कि मृतक नीले रंग की जींस और लाल टी शर्ट पहने हुए है। तब पता लगा वह संजीव शर्मा (36) पुत्र भगवान शर्मा निवासी डीएवी कॉलेज, करनपुर देहरादून है। वह घर से चार जून को रात नौ बजे लापता हुआ था। संजीव के भाई विजय ने पांच जून को डालनवाला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर डालनवाला एनके भट्ट ने मृतक के परिजनों शव की शिनाख्त की। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा ने किया सम्मानित
Next: एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त को अल्मोड़ा पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.