Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त को अल्मोड़ा पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

एनडीपीएस एक्ट में फरार वांछित अभियुक्त को अल्मोड़ा पुलिस ने काशीपुर से किया गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अभियोगों में फरार/वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। थाना सल्ट में पंजीकृत एफआईआर संख्या- 12/2022 एनडीपीएस एक्ट में वांछित अभियुक्त सचिन यादव(19 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी करखेड़ा, थाना टांडा, रामपुर यूपी काफी समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना सल्ट पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश देकर निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे लेकिन अभियुक्त लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस टीम द्वारा ठोस सूचना संकलन से वांछित अभियुक्त सचिन यादव को गुरुवार 08 मई को ग्राम महुवाखेड़ागंज लोहिया ऑटो फेक्ट्री, थाना आई.टी.आई काशीपुर, उधम सिंह नगर से गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है। यहाँ गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल रवि प्रताप, थाना सल्ट से शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चार जून से लापता व्यक्ति का शव आईटी पार्क पिछले गेट के पास मिला
Next: अल्मोड़ा की लावन्या बनी रियलिटी शो द नेक्स्ट स्टार की विजेता

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.