Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धर्मशालाओं को खुर्द-बुर्द करने वालों की जांच करे सरकार
  • देहरादून

धर्मशालाओं को खुर्द-बुर्द करने वालों की जांच करे सरकार

AltnewsUttarakhand 09/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश। ऋषिकेश नगर में अधिकांश धर्मशालाएं खुर्द बुर्द हो चुकी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने इस मामले को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने सीएम धामी से इस मामले में जांच कराकर खरीब-बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि धर्मनगरी में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कई समाजसेवियों ने धर्मशालाएं बनवाई थी। इनमें से अधिकांश धर्मशालाओं को खुर्द बुर्द किया जा चुका है। बची हुई धर्मशालाएं भी खुर्द बुर्द हो रही है। इस मामले में पहले भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि धर्मशालाओं के खुर्द बूर्द करने का कार्य जारी है। वर्तमान में अखंड आश्रम कोयल घाटी में 900 फ्लेटों का निर्माण किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा स्थानीय सिंडिकेट के सहयोग से जारी है। एकांत कुटी आश्रम पर बाहरी व्यक्ति द्वारा पैसा लगाकर खुर्द बुर्द किया जा रहा है। ऐसे अनके आश्रम है, जिन्हें खुर्द बुर्द किया जा रहा है। लेकिन स्थानीय प्राशसन और नगर निगम प्रशासन सब कुछ जानकर भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप बाहर से आने वाले हजारों गरीब यात्री बस अड्डे पर खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हैं। उन्होंने सीएम से मामले में जांच करवाकर कार्रवाई करने की मांग की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नए भर्ती हुए सिपाहियों में 100 को बनाया जाएगा साइबर वॉरियर
Next: एनएचएम कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से अस्पतालों में परेशानी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.