Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नए भर्ती हुए सिपाहियों में 100 को बनाया जाएगा साइबर वॉरियर
  • देहरादून

नए भर्ती हुए सिपाहियों में 100 को बनाया जाएगा साइबर वॉरियर

AltnewsUttarakhand 09/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस हिस्सा बने नए सिपाहियों में से 100 को साइबर वॉरियर बनाया जाएगा। इस दक्षता के लिए पहली बार ट्रेनिंग में कंप्यूटर तकनीकी प्रशिक्षण को शामिल किया जा रहा है। ट्रेनिंग के दौरान उनके कई स्तरों पर टेस्ट लिए जाएंगे। इन टेस्ट में पास होने के बाद ही उन्हें साइबर वॉरियर की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद इन सभी को साइबर क्राइम के खिलाफ काम करने को विभिन्न थानों और साइबर पुलिस स्टेशनों में तैयार किया जाएगा।
हाल में 1425 युवा बतौर कांस्टेबल पुलिस का हिस्सा बने हैं। इनकी ट्रेनिंग के मॉड्यूल में तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए बदलाव किया गया है। कानूनी किताबों का भी सरलीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही पहली बार इनके कोर्स में कंप्यूटर को भी जोड़ा जा रहा है। ताकि, उन्हें शुरूआत से ही साइबर क्राइम के खतरे से निपटने में महारत हासिल हो सके। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इन सिपाहियों में से 100 सिपाहियों को साइबर वॉरियर के तौर पर चुना जाएगा। इनके लिए सबसे पहले बेसिक कंप्यूटर की जानकारी का टेस्ट लिया जाएगा। इसके बाद साइबर और इससे जुड़ी बारीकियों को परखा जाएगा। अंत में उन्हें अन्य एडवांस चीजों की ट्रेनिंग देकर फिर टेस्ट लिया जाएगा। इस टेस्ट में पास होने के बाद ही इनका चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में सामान्य क्राइम से ज्यादा साइबर क्राइम की पड़ताल में सबसे ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में यह तैयारी आगे कारगर साबित होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: समान नागरिक संहिता का अंतिम जनसंवाद 14 को
Next: धर्मशालाओं को खुर्द-बुर्द करने वालों की जांच करे सरकार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.