Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन अल्मोड़ा की मासिक बैठक में स्वास्थ्य सुविधा का उठा मुद्दा
  • अल्मोड़ा

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन अल्मोड़ा की मासिक बैठक में स्वास्थ्य सुविधा का उठा मुद्दा

AltnewsUttarakhand 10/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर संगठन जनपद शाखा की मासिक बैठक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को नगर पालिका सभागार अल्मोड़ा में आयोजित की गई। बैठक में आज नए जुड़े सदस्यों मनोहर लाल, ईश्वर चन्द्र जोशी का स्वागत किया गया। महासचिव चन्द्र मणि भट्ट ने आज तक संगठन द्वारा किये गए कार्यों का विवरण सदन में रखा। उन्होंने कहा कि गोल्डन कार्ड के कारण सभी पेंशनर्स बहुत पीड़ित हैं। अध्यक्ष हेमचंद्र जोशी ने संगठन की वर्तमान स्थिति पर अपने विचार रखे। बैठक में सीनियर पेंशनर्स द्वारा मांग की गई कि पेंशनर्स को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाय, और कहा आज स्वास्थ्य सुविधा प्राप्त न होने के कारण पेंशनर्स बहुत परेशान हैं। पेन्शन से बड़ी धनराशि की कटौती की गई है और अभी तक वापिस नहीं की गई है। बैठक में अलग-अलग संगठनों को एक मंच में आने की अपील की गई और कहा कि पेंशनर्स के अलग-अलग संगठन होना पेंशनर्स के हित में नहीं है।
बैठक में आनन्द सिंह बगडवाल, किशोर चन्द्र जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, आनन्दबल्लभ लोहनी, गजेन्द्र सिंह नेगी, डॉ. जे सी दुर्गापाल, प्रताप सिंह सत्याल सहित कई पेंशनर्स उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता हेमचंद्र जोशी ने तथा संचालन चन्द्र मणि भट्ट ने किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लावण्या के रियलिटी शो द नेक्स्ट स्टार में विजेता बनने पर भाजपा अल्मोड़ा ने जताया हर्ष
Next: ब्लॉक प्रमुखों की निधि और मानदेय में होगी वृद्धि : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.