Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनता द्वारा निर्वाचित माननीय जनता को कर रहे भ्रमित: बिट्टू कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

जनता द्वारा निर्वाचित माननीय जनता को कर रहे भ्रमित: बिट्टू कर्नाटक

AltnewsUttarakhand 10/06/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सरकार के नुमाइंदों एवं महत्वपूर्ण पदों में बैठे जनता द्वारा निर्वाचित माननीयों द्वारा जनता को ये कह कर भ्रमित किया जा रहा है कि एनएच 87 का विस्तारीकरण नगर से न करके चोंसली-कोसी एवं पांडेखोला-शैल-चितई बाईपास बनाने का आदेश कर दिया गया है, यह बात उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने प्रेस को जारी एक बयान में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता एवं जनता द्वारा निर्वाचित कर महत्वपूर्ण पदों में बैठाए गए व्यक्ति बिना किसी जानकारी के मंचों से एवं एक न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से यह वक्तव्य दे रहे हैं कि नेशनल हाईवे 87 का विस्तारीकरण चोंसली से कोसी एवं पांडे खोला शैल चितई बाईपास स्वीकृत कर दिया गया है। कुछ लोग राजनीति के उद्देश्य से लोगों को बहकाने का काम कर रहे हैं।
श्री कर्नाटक ने कहा कि उनके द्वारा विगत दस बारह वर्षों से लगातार ज्ञापन के माध्यम से, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सी.पी.जोशी से व्यक्तिगत रूप से चार बार मिलकर वार्ता की गई है। उन्होंने कहा कि केवल केंद्रीय मंत्री गडकरी जी द्वारा ही उन्हें यह आश्वासन भी दिया है कि एनएच 87 का विस्तारीकरण नगर से नहीं किया जाएगा और इसे चोंसली से ही किया जाएगा। लेकिन इस संबंध में आज की तारीख तक न कोई शासनादेश निर्गत हुआ है और न ही अभी इसकी डीपीआर बनी है। उन्होंने कहा कि आज जनता को भ्रमित करना वाले नेता एवं माननीय ये बताए कि कितनी बार उन्होंने जनहित में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को नगर से न आने देने के लिए अपने स्तर से प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अगर शासनादेश रखने में असमर्थ हैं तो कम से कम इसकी डीपीआर जनता के समक्ष रखें ताकि जनता को भी यकीन हो पाए। उन्होंने कहा कि केवल कोरे बयान देकर कोई जनता को बेवकूफ नहीं बना सकता और न इस तरह के बयानों को प्रसारित करके कोई न्यूज पोर्टल अपनी छवि बना सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसा कोरा बयान देकर संबंधित जनता के सामने केवल अपना मजाक उड़वा रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वन दरोगा परीक्षा के दृष्टिगत 11 जून को अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन
Next: लावण्या के रियलिटी शो द नेक्स्ट स्टार में विजेता बनने पर भाजपा अल्मोड़ा ने जताया हर्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.