Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का सफलतापूर्वक समापन

AltnewsUttarakhand 08/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। 08/11/20

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वाधान में प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र का प्रारंभ किच्छा मंडी समिति के अध्यक्ष कमलेंद्र सेमवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। आज मुख्य वक्ता के रूप में कमलेंद्र सेमवाल ने वर्ष 2014 के बाद भारत के बदलते परिदृश्य पर अपना व्याख्यान दिया और मोदी सरकार बनने के बाद देश मैं राष्ट्रवाद के बढ़ते प्रभाव तथा सांस्कृतिक वाद पर चर्चा करते हुए कहा कि जब से देश में भाजपा की सरकार बनी है तब से देश निरंतर भारत की पुरातन संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। इस सत्र की अध्यक्षता नगर के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट ने की। द्वितीय सत्र में सफाई आयोग के उपाध्यक्ष अजय राजौर ने त्रिवेंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में कार्यकर्ताओं को अवगत कराया, इस सत्र की अध्यक्षता ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने की। तृतीय व चतुर्थ सत्र को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने संबोधित किया तथा उन्होंने भाजपा की मुख्य विचारधारा और मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प पर अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेत्री राधिका जोशी ने की। कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि यह सत्र सभी कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत लाभप्रद रहा है और प्रशिक्षण वर्ग में प्रशिक्षण प्राप्त किए कार्यकर्ता समाज में जाकर पार्टी की विचारधारा को बढ़ाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री मनोज जोशी ने किया। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री किरण पंत, बिना नयाल, तुषार कांत शाह, देवेंद्र सत्यपाल, बहादुर सिंह सुनील जोशी, रमेश मेर, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, कंचन कुमार, शैलेंद्र टम्टा, हयात गिरी गोस्वामी, मीना भैसोड़ा, लीला बोरा, राहुल टम्टा, माया जोशी, श्वेता अग्रवाल, भावेश जोशी, दीपक पांडे, कुलदीप राजोरिया समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र में जिले के प्रशिक्षण वर्ग संयोजक रमेश बहुगुणा व जिला महामंत्री महेश नयाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे, रमेश बहुगुणा ने कहा कि अल्मोड़ा जिले में सभी मंडलों में वर्ग अत्यंत सफल रहे और इसका लाभ पार्टी को मिलेगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनने एवं सामाजिक दूरी का पालन न करने वाले 340 लोगों पर जनपद पुलिस ने की कार्यवाही, बाँटे मास्क और किया जागरूक
Next: भाजपा हवालबाग मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन, राष्ट्र विकास पर वक्ताओं ने रखे विचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.