Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सड़क निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार: पीताम्बर पाण्डे
  • अल्मोड़ा

सड़क निर्माण नहीं होने पर लोकसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार: पीताम्बर पाण्डे

AltnewsUttarakhand 14/07/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। धौलादेवी विकासखंड के पूर्व प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जागेश्वर विधानसभा अन्तर्गत जाजरबैंड से तल्ला जाजरखोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग एवं खेती जटेश्वर पांच किलोमीटर मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य तथा अवशेष मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण ना होने पर व्यापक जन आंदोलन एवं 2024 लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है। मुख्यमंत्री को सम्बोधित पत्र में श्री पाण्डेय ने कहा है कि जाजरबैंड से तल्ला जाजरकोला ढाई किलोमीटर अवशेष मोटर मार्ग की स्वीकृति के पश्चात् इन सात वर्षों में निर्माण कार्य मात्र वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में लम्बित है। उक्त मोटर मार्ग में वनभूमि हस्तांतरण, इस मार्ग में आने वाले वृक्षों का पातन भी विगत वर्षों में विभाग द्वारा कर लिया गया था। लेकिन वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति के अभाव में निर्माण कार्य लम्बित होने से ग्रामवासियों को चार किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़ने को विवश होना पड़ रहा है। इसके साथ ही खेती जटेश्वर मोटर मार्ग जो कि जागेश्वर विधानसभा एवं विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के सरयू घाटी ग्रामों हेतु यातायात को देखते हुए स्वीकृत किया गया था। उक्त पांच किलोमीटर मोटर मार्ग विगत सात वर्षों के बाद भी अभी तक द्वितीय चरण के निर्माण कार्यों के लिए लटका पड़ा है।जिससे क्षेत्र वासी आवागमन की सुविधा से वंचित हो रहे हैं। इसके साथ ही उक्त खेती जटेश्वर मोटर मार्ग दस किलोमीटर जोकि विगत वर्षों में विभाग द्वारा निर्मित किया गया था। वर्तमान में बहुत बड़े गढ्ढों एवं क्षतिग्रस्तता से जूझ रहे हैं। उक्त मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण का कार्य भी विभाग द्वारा शासन स्तर पर लम्बित होना बताया गया है। क्षेत्रवासियों द्वारा उक्त मोटरमार्ग के निर्माण के सम्बन्ध में अपनी बात को लोक निर्माण विभाग के समक्ष पत्राचार,ज्ञापन एवं धरना प्रदर्शन के माध्यम से रखा गया है। लेकिन विभाग द्वारा सात सालों से क्षेत्र वासियों को आश्वासन के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री उत्तराखंड शासन से मांग की है कि जनहित में अविलम्ब इस क्षेत्र की विकट समस्याओं को देखते हुए उपरोक्त दोनों मोटर मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ कराने के लिए सम्बन्धित को अपने स्तर से आदेशित करेंगे। श्री पाण्डेय ने बताया कि क्षेत्र वासियों ने विवश होकर निर्णय लिया है कि यदि अविलम्ब इन मोटर मार्गों पर निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने के साथ ही व्यापक जन आन्दोलन करने को बाध्य होंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नींबूवाला के सांस्कृतिक केन्द्र में होगी एक माह की लोक बोली भाषा प्रशिक्षण कार्यशाला
Next: कोरियर से एटीएम भेजने का झांसा देकर लगाया 73 हजार का चूना

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.