Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा को पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 15/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। पूर्व दर्ज़ामंत्री बिट्टू कर्नाटक के द्वारा अपने कैम्प कार्यालय में 13वीं साउथ एशियन बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता शुभम महरा का स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। विदित हो कि अल्मोड़ा निवासी शुभम महरा ने टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करते हुए मालदीव में हो रही साउथ एशिया बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर देश और अल्मोड़ा नगर का नाम रोशन किया है। पूर्व दर्जामंत्री ने कहा कि शुभम ने पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है और अल्मोड़ा का नाम ऊंचा हुआ है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे से दूर रहें और खेलों की ओर बढें तथा स्वस्थ रहें। शुभम महरा ने पदक जीतकर उदाहरण पेश किया है। शुभम मेहरा ने कहा कि युवाओं को आगे बढ़कर खेलों में हाथ आजमाना चाहिए। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए। बॉडीबिल्डिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक लंबा सफर है जिसमें वक़्त लगता है। दवाई, सप्लीमेंट से बॉडी नहीं बनती उसके लिए आपका आहार अच्छा होना चाहिए और काफी मेहनत करनी पड़ती है। गौरतलब हो कि पूर्वी पोखरखाली अल्मोड़ा निवासी शुभम महरा ने दो बार मिस्टर अल्मोड़ा, दो बार मिस्टर कुमाऊं यूनिवर्सिटी, एक बार मिस्टर यूपी रहे चुके हैं और नॉर्थ जोन चैम्पियनशिप में ब्रांज मेडल जीत चुके हैं। इसके अतिरिक्त शुभम ने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है और एशियन बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर, पदक जीतकर उन्होंने फतेह हासिल की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। शुभम मेहरा स्थानीय रघुनाथ सिटी माल में प्योर फिटनेस स्टूडियो नाम से जिम का संचालन भी करते हैं।
इस अवसर पर डॉ उमाशंकर, हर्षपाल मिश्रा, राजीव कर्नाटक, देवेन्द्र कर्नाटक, दीपांशु पाण्डे, रोहित शैली, दीपक पोखरिया, उमेश रैक्वाल, भूपेन्द्र सिंह, अमर बोरा, गौरव काण्डपाल, गौरव अवस्थी, श्रीमती जया टम्टा, प्रकाश मेहता, सुन्दर सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सब्जियों की बढ़ती कीमतों से खुदरा महंगाई तीन महीने के उच्चतम स्तर पर, 4.31प्रतिशत से 4.81प्रतिशत हुई
Next: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतेगी उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट: डॉ उमाशंकर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.