Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुबरौली-ध्युली धौनी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने किरौला के नेतृत्व में दिया ज्ञापन
  • अल्मोड़ा

दुबरौली-ध्युली धौनी मोटर मार्ग के निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने किरौला के नेतृत्व में दिया ज्ञापन

AltnewsUttarakhand 21/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता विनय किरौला के नेतृत्व में लमगड़ा विकासखंड के ग्राम सभा के दुबरौली-ध्युली धौनी मोटर मार्ग से लगते गांवों के दर्जनों ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता सहित जिलाधिकारी अल्मोड़ा को ज्ञापन प्रेषित किया है। उन्होंने कहा कि जून 2016 से बन रहे 5 किमी के इस मोटर मार्ग जिसमें प्रथम चरण में मोटर मार्ग की कटिंग होनी है का आज जुलाई 2023 तक निर्माण कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए मोटर मार्ग के निर्माण की पुरजोर माँग करते हुए कहा कि यह मोटर मार्ग 2500-3000 ग्रामीणों को मुख्य मोटर मार्ग से जोड़ता है। तीन गाँवों को जोड़ने वाला यह मोटर मार्ग 8 वर्षों के लम्बे अंतराल से विकास की दौड़ में विभाग की घोर लापरवाही के कारण पीछे छूट गया है। इस मोटर मार्ग का बजट स्वीकृत होने के बावजूद विभाग सड़क नहीं बना रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि दुग्ध उत्पादन होने के बावजूद मोटरमार्ग से पहुँच नहीं होने के कारण उनके व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है, मोटर मार्ग के अभाव में युवा पलायन को मजबूर हो गया है। विनय किरौला ने कहा कि अनेकों बार विभाग में मोटर मार्ग पूर्ण करने की माँग करने के बावजूद विभाग द्वारा केवल ग्रामीणों को कोरे आश्वासन दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के विकास को गाँव-गाँव तक पहुचाने के सपने को मोटर मार्ग समय पर न बना कर विभाग ठेंगा दिखाने काम कर रहा है। ग्रामीणों की मांग पर अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया है कि 30 दिसंबर 2023 तक उक्त मोटर मार्ग को पूरा कर दिया जाएगा। विनय किरौला सहित ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि यदि 30 दिसंबर तक मोटर मार्ग का कार्य पूरा नही किया गया, तो ग्रामीण धरना प्रदर्शन सहित अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग की होगी। यहाँ ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान ध्यूली-रौतेला गोविंद रौतेला, पंकज रौतेला, अमर अधिकारी, चंदन बिष्ट, गोपाल अधिकारी, खष्टि देवी, नंदी देवी, हरीश अधिकारी, बहादुर रौतेला, हरीश अधिकारी, गोधन रौतेला आदि दर्जनों लोग शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मणिपुर में महिलाओं के साथ जघन्य अपराध करने वालों को मिले मृत्युदंड: राधा बिष्ट
Next: योग को अनिवार्य विषय बनाना धामी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: डॉ नवीन भट्ट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.