Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मतदाता बनाने के लिए घर-घर सर्वे प्रारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता बनाने के लिए घर-घर सर्वे प्रारंभ

AltnewsUttarakhand 23/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मतदाता सूची, सत्यापन के लिए 21 जुलाई से प्रदेश में विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू हो गया है। इसके तहत आगामी 21 अगस्त तक बीएलओ घर- घर आकर, प्रत्येक मतदाता का सत्यापन करेंगे, साथ ही नए मतदाता भी बनाए जाएंगे।
आगामी लोकसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट अपडेट करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 21 जुलाई से विशेष अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. वी षणमुगम ने बताया बीएलओ 21 अगस्त तक घर- घर आकर, मौजूदा मतदाताओं का सत्यापन करेंगे।
इस दौरान ऐसे मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे, जो लगातार अपने निवास स्थान से अनुपस्थित हैं, साथ ही मृत और दो जगह नाम वाले मतदाताओं के नाम भी हटाए जाएंगे। इसी अभियान के दौरान एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर को 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा।
इसी आधार पर 17 अक्तूबर को प्रारंभिक वोटर लिस्ट जारी करते हुए, 30 नवम्बर तक इस पर दावे – आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। इसी मध्य चार- पांच और 25- 26 नवम्बर को मतदाता पंजीकरण के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। 26 दिसम्बर तक इन दावों और आपत्तियों को निस्तारित किए जाने के बाद, आगामी एक जनवरी 2024 के आधार पर तैयार वोटर लिस्ट का पांच जनवरी को अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बैडमिंटन में उत्तराखंड जोन ने बाजी मारी
Next: उत्तराखंड में रोजाना नौ पशुओं की लंपी से मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.