Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बैडमिंटन में उत्तराखंड जोन ने बाजी मारी
  • देहरादून

बैडमिंटन में उत्तराखंड जोन ने बाजी मारी

AltnewsUttarakhand 23/07/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में सीआईएससीई क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के अंडर 14वर्ग में उत्तराखंड जोन के शिवांश कोठरी विजेता रहे। अंडर 17 में लखनऊ जोन और अंडर 19 में गोरखपुर जोन ने बाजी मारी। स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन और स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इसमें 13 जोन के 158 छात्रों ने हिस्सा लिया। अंडर 14 के फाइनल में उत्तराखंड जोन और प्रयागराज जोन, अंडर-17 में उत्तराखंड जोन और लखनऊ जोन के बीच मुकाबला हुआ। अंडर-14 में उत्तराखंड जोन के शिवांश कोठारी विजेता और प्रयागराज जोन के शिवेश गुप्ता उपविजेता रहे। अंडर-17 में लखनऊ जोन के आकर्ष विजेता और उत्तराखंड जोन के यशोधन उपविजेता बने। अंडर-19 में गोरखपुर जोन के हर्षवर्धन और मयंकर विजेता और उपविजेता घोषित किए गए। टीम स्पर्धा के अंडर-14 मुकाबले में उत्तराखंड जोन विजेता और प्रयागराज जोन उपविजेता, अंडर-17 मुकाबले में उत्तराखंड जोन विजेता व लखनऊ जोन उपविजेता, टीम स्पर्धा के अंडर-19 मुकाबले में मेरठ जोन विजेता व गोरखपुर जोन उपविजेता रहा। इस मौके पर विजेता  छात्रों को सुपीरियर ब्रदर  पीयू जॉर्ज, स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की ने  पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थॉमस, स्पोर्टस सेक्रेटरी ब्रदर इसिडोर टिर्की, स्पोर्टस बैडमिंटन कोच दिग्विजय रावत, भवनेश नेगी और खेल विभाग के कोच मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्नल की बेटी को नौकरी का झांसा देकर रुपये ऐंठने वाले पर मुकदमा
Next: मतदाता बनाने के लिए घर-घर सर्वे प्रारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.