Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्कोर्पियो से हरियाणा मार्का 350 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

स्कोर्पियो से हरियाणा मार्का 350 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 09/11/2020 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 को रात्रि चैंकिंग एवं तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही किये जाने के निर्देश पर भतरौखान पुलिस ने दो तस्करों से 350 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की बरामद की है। दिनाॅक 8 नवम्बर को घट्टी तिराहे में थानाध्यक्ष अनीश अहमद, उ0नि0 अमरपाल सिंह, का0 सतपाल सिंह, का0 मौ0 मंसूर, द्वारा चैकिंग के दौरान स्कार्पियो संख्या- यूए-08जे-0016 में करमवीर खोखर पुत्र हुकुम सिह खोखर निवासी कंसाली चोक, रोहतक हरियाणा, राजीव कुमार पुत्र खेम चन्द निवासी शिवाजी कॉलोनी रोहतक हरियाणा के कब्जे से हरियाणा मार्का की 350 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत-1,57,500 रूपये) बरामद की है। उक्त सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि चैंकिंग के दौरान स्कोर्पियो को चैक किये जाने पर उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गयी है। पूछताछ पर इन्होंने बताया कि शराब हरियाणा से बासोट राजस्व क्षेत्र भतरौंजखान में बेचने हेतु ले जा रहे थे, जिन्हें मौके पर गिरफ्तार कर इनके विरूद्व थाना भतरौजखान में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर दोनों के आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है। मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के विरूद्व लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: द्वाराहाट विधायक महेश नेगी की मुश्किलें बढ़ी
Next: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अल्मोड़ा का अभ्यास वर्ग का हुआ समापन, नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.