Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • न्यायालय
  • चरस तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज
  • अल्मोड़ा
  • न्यायालय

चरस तस्करी के अभियुक्त की जमानत याचिका हुई खारिज

AltnewsUttarakhand 09/11/2020
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। चरस तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत की अदालत ने अभियुक्त महिपाल सिंह पुत्र धन सिंह निवासी ग्राम उडियारी तहसील कपकोट जिला बागेश्वर की जमानत प्रार्थना पत्र माननीय न्यायालय में प्रस्तुत की गयी थी जो माननीय न्यायालय द्वारा खारिज की गयी। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा द्वारा न्यायालय को यह बताया कि दिनांक 19 अक्टूबर 2020 को उप निरीक्षक सौरभ भारती चौकी बेस कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों के साथ कर्नाटक खोला में संदिग्ध व्यक्तियों व यातायात की चैकिंग कर रहे थे तो डायट ग्राउण्ड के पास गैस गोदाम को जाने वाले रास्ते में अभियुक्त महिपाल सिंह के बैग में चरस बरामद हुई तथा उक्त चरस को मौके पर इलेक्ट्रानिक तराजू से तोला गया तो उसका वजन 0.652 किलोग्राम निकला तथा मौके पर फर्द बनाई गई और अभियुक्त को गिरफतार कर जेल भेजा गया।

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 65200₹ की चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्त ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत याचिका दाखिल की। जिस पर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अभियुक्त की जमानत का घोर विरोध करते हुए माननीय न्यायालय को यह बताया कि अभियुक्त द्वारा भारी मात्रा में अवैध चरस का कारोबार किया जा रहा है। यदि अभियुक्त जमानत पर रिहा किया जाता तो वह अपनी जमानत का दुरूपयोग कर सकता है। पुनः इस प्रकार का अपराध कारित कर सकता है और समय पर माननीय न्यायालय में पैरवी हेतु उपस्थित नहीं हो सकता है माननीय न्यायालय द्वारा पत्रावली का अवलोकन कर अभियुक्त की जमानत प्रार्थना पत्र आज दिनांक 9 नवम्बर को खारिज की गयी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भारतीय जनता पार्टी जिला प्रशिक्षण अभियान के तहत आज स्याहीदेवी मंडल का प्रशिक्षण वर्ग का हुआ शुभारंभ
Next: अल्मोडा़ की सड़कों में हो रहा हॉटमिक्स एवं डामरीकरण गुणवत्ता विहीन-मनोज तिवारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.